फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   House breaking theft lock

मकान का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
House breaking theft lock
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर दो किराएदारों के यहां से एक लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली। जब दोनों किराएदार वापस लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना के संबंध में कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक कार्यालय में तैनात प्रदीप सिंह राठौर और शिक्षामित्र आरती नगर के मोहल्ला हरिदर्शन नगर में राजवीर सिंह चौहान के मकान में किराए पर रहते हैं। राजवीर सिंह परिवार के साथ बाहर रहते हैं। 21 अक्तूबर को प्रदीप किसी काम से कोटा चले गए। आरती 31 अक्तूबर को अपनी ससुराल कोसी जनपद मुरैना मध्य प्रदेश में चली गईं। रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर दोनों के यहां चोरी कर ली। रविवार को प्रदीप जब घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। फोन पर आरती को सूचना दी गई। आरती भी घर पर पहुंच गईं। प्रदीप ने बताया उसके कमरों से चोर एलईडी टीवी, सहित लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वहीं आरती ने बताया कि चोर उनके कमरों से पांच हजार रुपये की नगदी, फ्रिज, एलसीडी, मिक्सर सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed