{"_id":"577d09e04f1c1b9d2f7fa3b2","slug":"he-young-man-on-the-desert-pistol-metering-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गए लेखपाल पर युवक ने तानी पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैमाइश करने गए लेखपाल पर युवक ने तानी पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
थाने से फरार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amarujala
एक नाली पर कब्जा करने की शिकायत पर पैमाइश करने गए लेखपाल पर युवक ने पुलिस के सामने ही पिस्टल तान दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने डीएम लोकेश एम से सरकारी नाली पर गांव त्रिलोकपुर निवासी रामभान द्वारा कब्जा करने की शिकायत की गई थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को नायब तहसीलदार और लेखपाल थाना पुलिस के साथ नाली की पैमाइश करने पहुंचे थे। पैमाइश के दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे रामभान वहां आ पहुंचा। पैमाइश न करने का विरोध करते हुए लाइसेंसी पिस्टल निकालकर लेखपाल पर तान दी। मौके पर मौजूद पुलिस ये नजारा देखकर एक बार तो सकते में आ गई, लेकिन बिना समय गंवाए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। थाने ने लेखपाल की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।