{"_id":"58444ccc4f1c1bb54fa8635e","slug":"gihaar-kaalonee-mein-chhaapaamaar-chaar-taskar-giraphtaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिहार कालोनी में छापामार चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिहार कालोनी में छापामार चार तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की तलाश में पुलिस की दबिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र स्थित गिहार कालोनी में रविवार दोपहर दबंगई दमन दल ने छापेमारी में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान हजारों लीटर लहन नष्ट किए जाने के साथ ही शराब की भट्ठियां तोड़ी।
दबंगई दमन दल के प्रभारी आरएन यादव ने पीएसी के साथ रविवार दोपहर को थाना पुलिस को बगैर सूचना दिए गिहार कालोनी में दबिश दी। जानकारी होने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान शराब बना रहे चार तस्कर हरवीर, सुधीर, अमीरचंद्र और सौरभ निवासी गिहार कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। कालोनी में धधक रही करीब 14 भट्ठियों को नष्ट किया। करीब दो घंटा तक चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिहार कालोनी से करीब 600 लीटर कच्ची शराब को जब्त किया।
कई क्षेत्रों में धधक रहीं शराब की भट्ठियां
सिविल लाइन, औंछा गेट चौकी, आगरा गेट चौकी क्षेत्र में कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है। मोहल्ला गाड़ीवान में पूर्व में करोड़ों की शराब बरामद होने के बाद इसका खुलासा भी हुआ है। वहीं सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में पुसैना समेत कई गांव में नदी किनारे भट्ठियां सुलग रही हैं। औंछा गेट चौकी क्षेत्र में अंगौथा नगरिया, नवादा आदि गांवो में कच्ची शराब बनाने का धंधा बेखौफ जारी है।
विज्ञापन
जहां कहीं भी कच्ची शराब बनाने का काम चल रहा है। वहां छापेमार कार्रवाई कर धंधा खत्म किया जाएगा। जो भी इस कारोबार में संलिप्त पाया जाएगा उसके विरुद्ध भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश चौधरी, सीओ सिटी