फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between students from Arunachal, Sikkim, and Meerut; bricks, stones, and bottles were hurled amidst a massive ruckus.

Meerut News: बीड़ी जलाने के विवाद में अरुणाचल-सिक्किम और मेरठ के छात्र भिड़े, ईंट-पत्थर और बोतलें चलीं, जमकर हंगामा

Sun, 11 Oct 2026 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Clash between students from Arunachal, Sikkim, and Meerut; bricks, stones, and bottles were hurled amidst a massive ruckus.
- दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सुशांत सिटी कॉलोनी के सेक्टर-3 में शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद
विज्ञापन

- छह छात्र हुए चोटिल, परतापुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, चार हमलावर गिरफ्तार
- अरुणाचल के रिटायर्ड डीजीपी रोबिन हिबू ने डीजीपी और एसएसपी से शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सुशांत सिटी कॉलोनी के सेक्टर-तीन में शराब पार्टी के दौरान अरुणाचल-सिक्किम और स्थानीय छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बीयर और शराब की बोतलों फेंककर जान से मारने की धमकी दी। बीड़ी जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद छात्रों के गुट आमने-सामने आए। इस घटना में छह छात्र चोटिल हुए हैं। परतापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार हमलावर हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय छात्रों ने पार्टी के दौरान अरुणाचल के छात्रों से सिगरेट मांगी थी। उन्होंने बीड़ी दी। इसके बाद छात्रों ने बीड़ी को लाइटर से जलाने की शर्त रख दी। अरुणाचल के छात्रों ने बीड़ी को लाइटर से नहीं जलाया। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। अरुणाचल के रिटायर्ड डीजीपी रोबिन हिबू ने डीजीपी और एसएसपी से शिकायत की। रोबिन हिबू हाल में दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात हैं। छात्रों की सुरक्षा के लिए कॉलोनी में पुलिस तैनात की गई। हमले में घायल छह छात्रों का मेडिकल कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के करीब 80 छात्र सुशांत सिटी कॉलोनी सेक्टर-तीन में रहते हैं। सुशांत सिटी कॉलोनी के एफ-ब्लॉक में दिल्ली के शादांश, मुजफ्फरनगर के अवीश और गौरव किराए पर रहते हैं। सभी छात्र एनएच-58 बाईपास स्थित एक विवि में पढ़ते हैं। शनिवार रात साढ़े 12 बजे एफ ब्लॉक में अरुणाचल और सिक्किम और स्थानीय छात्र अलग-अलग पार्टी कर रहे थे। गौरव ने सिक्किम के संजू तबंग से सिगरेट मांगी। उसने सिगरेट होने से इन्कार करते हुए बीड़ी दे दी। उसके बाद संजू तबंग से बीड़ी लाइटर से जलाने को कहा। उन्होंने बीड़ी जलाने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर अरुणाचल-सिक्किम और स्थानीय छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से बीयर और शराब की बोतल एक-दूसरे के ऊपर फेंकी गई। ईंट और पत्थर से हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हमले में ये हुए चोटिल
हमले में दोनों ओर से में सिक्किम के संजू तबंग, अरुणाचल के सितम ताके और युकुम ताके और स्थानीय छात्रों में मुजफ्फरनगर निवासी गौरव, वंश, अवीश कुमार, दिल्ली निवासी शादांश, बागपत निवासी अटल चोटिल हो गए। इनका मेडिकल कराया गया। सूचना पर परतापुर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने इस मामले में सिक्किम के छात्रों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
--------
दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया
अरुणाचल और सिक्किम के छात्र एकजुट हो गए और आरोप लगाया कि अरुणाचल और सिक्किम की छात्राएं बाजार जा रही थीं। तभी स्थानीय छात्रों ने रास्ता रोककर अभद्रता करने की धमकी दी। उसके बाद मामला अरुणाचल और सिक्किम तक पहुंचा। वहां के पूर्व डीजीपी रोबिन हिबू ने डीजीपी राजीव कृष्ण और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से बातचीत की। साथ ही दिल्ली से अरुणाचल और सिक्किम यूनियन के पदाधिकारी मनीले तालो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचा। शाम करीब तीन बजे छात्रों को लेकर एसएसपी से मिले। उससे पहले ही सीओ राम प्रकाश और एसओ अजय शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

--------------
-- वर्जन --
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में परतापुर पुलिस ने शादांश, वंश, अवीश और अटल को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed