फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four incidents of theft, millions of recycled materials

चोरी की चार वारदात, लाखों का माल साफ

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Four incidents of theft, millions of recycled materials
मैनपुरी/करहल/बेवर। जनपद में शुक्रवार रात शहर से लेकर देहात तक चोरों का आतंक रहा है। नगर में एक अधिवक्ता के बंद मकान में 11 लाख रुपये की चोरी हुई। वहीं करहल में तीन दुकानों में नकब लगा दी। बेवर में दुकानों में नकब लगाने का प्रयास करते चार चोरों को  पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से बोलेरो भी बरामद हुई।
विज्ञापन

वारदात एक
शहर के मोहल्ला कटरा में अधिवक्ता आशुतोष दीक्षित शुक्रवार को चाची के शुद्धि कार्यक्रम में परिवार सहित फर्रुखाबाद गए थे। शनिवार की सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी। वह चोर सेफ के लाकर तोड़कर उसमें रखे 10 लाख रुपये के आभूषण, 25 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप, टीवी आदि सामान चोरी कर ले गए। अधिवक्ता ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

वारदात दो
करहल के मोहल्ला विरतियान निवासी राजेश राठौर और कुरैशियान निवासी मोहम्मद असलम, शहजाद की किराने और गुड़ की दुकान सब्जी मंडी के समीप हैं। तीनों शुक्रवार की रात दुकानें बंद कर घर गए थे। सुबह जब पहुंचे तो दुकानों में पीछे से नकब लगाकर चोरी की गई थी। राजेश ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि उनकी दुकान से चोर 80 हजार की नकदी और 10 हजार का सामान ले गए। मोहम्मद असलम ने बताया कि उनकी दुकान से चोर 40 हजान की नकदी और 55 हजार रुपये का सामान ले गए। जबकि शहजाद की गुड़ की दुकान से चोर 10 हजार रुपये की चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी होते ही व्यापार मंडल के मंत्री आजम खां मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापार मंडल के मंत्री ने पुलिस से कहा कि पूर्व में भी कस्बा में दुकान से चोरी हो चुकी हैं। अभी तक किसी का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि चार दिन के अंदर चोरी का खुलासा न हुआ तो तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात तीन
कस्बा बेवर में रोडवेज बस स्टैंड के पीछे फर्रुखाबाद रोड पर अमित कम्युनिकेशन एंड मोबाइल की दुकान है। सुबह पांच बजे के लगभग पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की गाड़ी देख चार लोग बोलेरो में बैठने लगे। पुलिस ने चारों को दबोच लिया। चोरों ने पास में स्थित लकी गारमेंटस, भारतीय इंटर कालेज के समीप कल्लू गैस बैल्डिंग के ताले तोड़ दिए। सेंटर लॉक होने के चलते चोरी नहीं कर सके। पुलिस पूछताछ में चारों ने अपने नाम मोनू यादव निवासी आदर्श स्कूल के पास इटावा रोड बेवर, वीनेश यादव निवासी ग्राम चिकनी दन्नाहार, रजत चौहान निवासी शिवनगर गाड़ीवान कोतवाली मैनपुरी, सोनू चौहान निवासी गाड़ीवान, कोतवाली मैनपुरी बताए। इनके पास से शटर काटने के उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं। जानकारी पर क्राइम ब्रांच मैनपुरी की टीम भी थाने पहुंच गई। पकड़े गए युवकों से पुलिस और क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। बोलेरो के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed