फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   firing in mainpuri because of election

प्रधानी की रंजिश में फायरिंग, एक घायल

Fri, 04 Dec 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 04 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
firing in mainpuri because of election
शुक्रवार को थाना कुर्रा क्षेत्र का गांव देवपुरा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। प्रधानी के चुनाव को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना के एक घंटे बाद गांव में पुलिस पहुंची। थाना पुलिस भी गांव में घुसने का साहस नहीं जुटा सकी। वहीं फायरिंग होते देख सहमे ग्रामीण घरों में छिप गए। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर पुलिस कर्मी गांव में घुसे। तब तक फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र की ग्रामसभा टिमरख में देवपुरा निवासी नजरश्री और अखिलेश कुमार प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। ग्रामसभा में शनिवार को मतदान होना है। शुक्रवार की शाम पांच बजे के लगभग नजरश्री के परिवारीजनों और अखिलेश पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे ग्रामीण घरों में घुस गए। किसी ग्रामीण ने गांव में फायरिंग की सूचना थाना कुर्रा पुलिस को दी। सूचना के एक घंटे के बाद पुलिस गांव में पहुंची। इस दौरान भी फायरिंग हो रही थी। यह देख पुलिस गांव में घुसने का साहस नहीं जुटा सकी। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर पुलिस कर्मी गांव में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की चपेट में आकर अखिलेश के ताऊ का पुत्र वीरराज सिंह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में मौजूद थी। किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। थानाध्यक्ष कुर्रा ने बताया कि प्रधानी के चुनाव के साथ ही दोनों पक्षों में पिछले कई वर्षों से रंजिश चल रही है। दोनों ओर से कई मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


एसपी के दावे मतदान से पहले ही हवा हुए
एसपी ने मतदान को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार की शाम सभी थाना प्रभारियों की पुलिस लाइन में बैठक ली थी। निर्देश दिए थे कि किसी भी गांव में फायरिंग न होने पाए। पुलिस भी जवाबी फायरिंग करे लेकिन एसपी के दावे चुनाव से पहले ही हवा हो गए। देवपुरा में फायरिंग के दौरान पहुंची पुलिस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed