{"_id":"570be4874f1c1b04474a6b3c","slug":"etrol-pamp-karmiyon-se-8-46-laakh-rupaye-loote","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मियों से 8.46 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप कर्मियों से 8.46 लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्रा थाना क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार चार बदमाश बैंक में कैश जमा करने जा रहे दो पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 8.46 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ करहल मौके पर पहुंचे और पूरे जिले मेें चेकिंग अभियान चलवाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
किशनी रोड पर गोमती देवी फिलिंग स्टेशन है। सोमवार को सुबह दस बजे इस पेट्रोल पंप के कर्मचारी उदयवीर निवासी निरंजनपुर थाना एलाऊ और सौरभ निवासी खिचौली कुरावली नकदी जमा कराने रंपुरा स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा पर जा रहे थे। नकदी बाइक की डिग्गी में रखी थी। वे पेट्रोल पंप से दो सौ मीटर आगे जरावन गांव के मोड़ पर ही पहुंचे थे, तभी दो अपाचे बाइक पर आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। कर्मचारियों ने बताया कि सभी ने मुंह गमछा से ढक रखे थे। एक बाइक काले रंग की और दूसरी सफेद रंग की थी। दो बदमाशों ने रुकते ही उन पर तमंचा तान दिए। इसके बाद दो बदमाशों ने डिग्गी में रखे 8.46 लाख रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद बदमाश रैपुरा गांव की ओर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद दोनों कर्मचारियों ने सौ नंबर पर पुलिस को वारदात की सूचना दी। इस पर कुछ ही देर में एसपी हिमांशु कुमार, एएसपी दिगंबर कुशवाह समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों की एक बाइक का नंबर यूपी 74 के 7345 था। वहीं दूसरी बाइक का नंबर वे नहीं देख पाए। आनन-फानन में क्षेत्र और जिले में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पेट्रोल पंप मालिक चंद्रप्रकाश जाटव ने थाने में तहरीर दे दी है।