फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Elderly man was killed after being crushed by bricks in extramarital affairs

विवाहेतर संबंधों में अधेड़ की ईंटों से कुचलकर हत्या

Sun, 26 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 26 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Elderly man was killed after being crushed by bricks in extramarital affairs
विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक अधेड़ की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक तालाब में फेंक दिया। मामला विवाहेतर संबंधों का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भाई समेत दो अन्य भाग गए। मृतक के भतीजे ने महिला उसके भाई और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव लालपुर में रविवार सुबह पुलिस को एक अधेड़ का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान पता चला की मृतक कन्हैया लाल (50) को शनिवार रात करीब नौ बजे गांव का रहने वाला कल्याण प्रजापति घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने उसकी तलाश की तो वो घर पर नहीं मिला। जबकि लाश उसके घर से सामने तालाब में पड़ी थी। थानाध्यक्ष ने कल्याण की बहन विमलेश से पूछताछ की तो वह घटना को लेकर अलग-अलग कहानियां बताने लगी। शक होने पर पुलिस उसे कोतवाली ले गई। वहां सख्ती से पूछताछ करने पर विमलेश ने बताया कि उसके मृतक कन्हैया से संबंध थे, लेकिन भाई कल्याण को यह बर्दाश्त नहीं था। उसने शनिवार देर रात विमलेश और एक अन्य साथी के साथ कन्हैया की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के सामने ही तालाब में फेंक दिया। मृतक के भतीजे रामदास की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्या के आरोपी कल्याण और उसके अन्य साथी की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।  बताते हैं अधेड़ अक्सर विमलेश के घर के बाहर ही चारपाई पर सो जाता था। घटना की रात भी वह चारपाई पर सो रहा था। आरोपी ने शराब के नशे में हत्या की है। इसके बाद शव को छुपाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।  
विज्ञापन



कमरे में की गई हत्या
मैनपुरी। लालपुर में अधेड़ की हत्या के बाद जांच करने पहुंचे डॉग स्क्वैड ने पुलिस को हत्या की असली जगह तक पहुंचने में मदद की। खोजी श्वान तालाब से सीधे कल्याण के कमरे में पुलिस को दो बार लेकर गया। इससे साफ हो रहा था कि कमरे में हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका है। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने कमरे से नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की रिपोर्ट दर्ज करानी चाहती थी महिला
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस जब घटनास्थल पर जांच करने पहुंची तो आरोपी महिला विमलेश से पूछताछ की गई। उसके कमरे में जाकर पुलिस ने देखा कि सामान बिखरा हुआ है। पुलिस के पूछने पर महिला ने बताया कि कमरे में चोरी हो गई है। हालांकि महिला की यह चाल कामयाब नहीं हो सकी। पूछताछ में महिला ने कबूल कर लिया कि कमरे में चोरी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed