फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dnnahar Dalit killing, raging rural

दन्नाहार मेें दलित की हत्या, भड़के ग्रामीण

Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dnnahar Dalit killing, raging rural
विलाप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह तक आठ घंटे के अंतराल में थाना दन्नाहार क्षेत्र में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव भोगांव निवासी युवक का निकला, वहीं दूसरा शव थाना दन्नाहार के गांव नगला गुलाल के एक अधेड़ का था। दोनों की हत्या बेरहमी से की गई है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की। अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम खोल दिया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


दन्नाहार के नगला गुलाल निवासी हरविलास जाटव (50) एक संपन्न परिवार से है। उसने गांव फैजपुर के समीप कई बीघा खेत उगाही पर ले रखे थे। शुक्रवार को वह घर से खेत में बाजरा में पानी लगाने की कहकर निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। शनिवार तड़के ग्रामीणों ने जौहरी नगर स्थित नहर के समीप गड्ढे में एक शव उल्टा पड़ा हुआ देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवारीजनों ने हरविलास की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के समझाने पर मान गए। मृतक के भाई बलवीर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। देर दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना भोगांव क्षेत्र के  गांव अहिरवा निवासी शिवगोपाल का पुत्र पवन तिवारी (19) कोतवाली क्षेत्र के हरिदर्शन में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। गुरुवार को शाम करीब चार बजे वह ट्यूशन जाने की कहकर निकला। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की कोई सुराग न लगने के बाद चाचा ने शुक्रवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। देर शाम थाना दन्नाहार क्षेत्र में नहर के समीप उसका शव एक गड्ढे में मिला। मृतक के चेहरे पर चाकू से काटने के निशान थे। उसका गला अंगौछा से घोंटा गया था। परिवारीजनों ने पवन के दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनो के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed