{"_id":"9ba7c96e4ecede579ec6e4f8f8a8cbf8","slug":"dcm-and-three-injured-in-collision-of-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम और ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम और ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन घायल
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह डीसीएम और ट्रैैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, चालक डीसीएम को छोड़कर भाग गया। पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने मैनपुरी-इटावा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
थाना करहल क्षेत्र के ग्रामीण ट्रैक्टर से करहल की ओर जा रहे थे। सुबह आठ बजे के लगभग जब ट्रैक्टर मैनपुरी-इटावा मार्ग पर गांव की मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही डीसीएम ट्रैक्टर भिड़ गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर पर बैठे तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में स्थानीय निवासी उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले गए। चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
स्थानीय लोगों ने सूचना सहस के ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव की मोड़ के बाहर मैनपुरी-इटावा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के आश्वासन पर एक घंटे बाद पुलिस ने जाम खोल दिया। थाना प्रभारी करहल का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायलों के भी समाचार लिखे जाने तक नाम नहीं मिल सके।