{"_id":"960728b14910e80c49a55721cc312929","slug":"dalits-shot-dead-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े दलित की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े दलित की गोली मारकर हत्या
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी/करहल। खेत में भैंस चले जाने के मामूली विवाद में दबंग ने एक दलित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े अपराह्न करीब तीन बजे गांव के बीच में दलित की हत्या किए जाने से गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर सीओ करहल कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी गांव छोड़कर फरार हो चुके थे।
घटना थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर की है। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व गांव के रवि चौहान के गेहूं के खेत में गांव के ही रामखिलाड़ी कठेरिया की भैंस चली गई थी। रवि और रामखिलाड़ी के बीच विवाद हुआ था। बताया जाता है कि रवि ने रामखिलाड़ी के भतीजे मुनीम कठेरिया और उसकी पत्नी सीमा के साथ मारपीट कर दी थी। घटना के बाद रवि ने थाना कुर्रा में रामखिलाड़ी के खिलाफ जानबूझकर खेत की फसल में भैंस छोड़कर फसल नष्ट कराने की तहरीर दी थी। रामखिलाड़ी ने भतीजे मुनीम और उसकी पत्नी के साथ रवि द्वारा मारपीट करने के तहरीर दी थी।
आरोप है कि रविवार अपराह्न करीब तीन बजे रामखिलाड़ी कठेरिया 36 पुत्र राजाराम कठेरिया विनायकपुर के गढ़ी तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान रवि चौहान, उनके पिता अमर सिंह और ग्राम बादपुर निवासी रामू पुत्र मलिखान सिंह आ गए। रवि और रामखिलाड़ी के बीच वाद विवाद होने लगा। रवि के हाथ में देशी राइफल थी। रवि ने राइफल से रामखिलाड़ी को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ करहल आरएन कुशवाह कई थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने रवि के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई अमर सिंह ने हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज कराई है। सीओ आरएन कुशवाह ने बताया कि आरोपियों के संबंध में सुराग मिले हैं। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।