{"_id":"57263b744f1c1b57035cd1b7","slug":"cops-beat-up-a-young-man-accused-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही चोरी का आरोप लगा युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही चोरी का आरोप लगा युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 01 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल चोरी का आरोप लगाकर एक सिपाही ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित परिवार शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। यहां भी सिपाही और पीड़ित परिवारीजनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के एडवोेकेट कालोनी निवासी ओमवती के घर रविवार को आगरा में तैनात और वर्तमान में एडवोकेट कालोनी निवासी सिपाही मुकेश घर आया। उसने दिनेश को देखते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची ओमवती के साथ भी गाली गलौज करते हुए धक्का दे दिया। मारपीट से जब दिनेश की तबीयत बिगड़ने लगी तो मुकेश के होश उड़ गए। आनन फानन में उसे लेकर दवा दिलाने ले गया। परिवारीजन घायल को लेकर थाने पहुंचे यहां कुछ ही देर में मुकेश भी पहुंच गया। परिवारीजनों को वर्दी की रौब जमाने लगा। दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस हहुई। ओमवती का आरोप था कि मोहल्ला निवासी सिपाही मुकेश आगरा पुलिस में है। उसने देवर के साथ एक दिन पहले भी चिप चोरी का आरोप लगाकर पीटा था। रविवार को भी साइकिल चोरी का झूठा आरोप लगाकर लात घूसों से बुरी तरह से पीटा। इससे दिनेश की हालत बिगड़ गई। यहां दोनों पक्षों में विवाद को बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने दोनाें पक्षों को शांत किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी।