फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Confinement and assault reporting

बंधक बनाने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Confinement and assault reporting
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग के एक अवर अभियंता को बंधक बनाकर तीन अभियंताओं के साथ रोड चौड़ीकरण की नाप जोख करने के दौरान ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने के मामले में एक जेई ने रविवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि दो नामित एवं अन्य ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ कर मारपीट की। रिवाल्वर रख दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आनंद सिंह ने रविवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रोड चौड़ीकरण कार्य के लिए वह चिन्हांकन करने संसारपुर के समीप गए थे। जब वह संसारपुर के पास नाप जोख कर रहे थे तभी संसारपुर निवासी रामनिवास दीक्षित और देवेंद्र दीक्षित अन्य अज्ञात लोगों के साथ वहां आ गए। उनके साथ मारपीट करते हुए रिवाल्वर रख दी। कहा कि यदि दोबारा नाप जोख करने आए तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। नाप जोख अब पुलिस की मौजूदगी में होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed