फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Businessman robbed of Rs six lakh from bank returned drove

बैंक से लौटे गल्ला व्यापारी से छह लाख रुपये की लूट

Tue, 20 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 20 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Businessman robbed of Rs six lakh from bank returned drove
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह लुटेरों ने दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लाखों रुपये की लूट कर ली। चेक भुनाकर वह घर पहुंचा था। व्यापारी ने जैसे ही डिक्की से थैला निकाला, घात लगाए बाइक सवार दो लुटेरे छह लाख रुपये से भरा थैला लूटकर भाग गए। इस घटना के तीन घंटे बाद ही पुराने रोडवेज बस स्टैंड के सामने ठेकेदार की स्कार्पियो का शीशा तोड़कर 50 हजार की नकदी चोरी की वारदात हो गई। घटना के समय ठेकेदार खाना खा रहा था। पुलिस लुटेरों की तलाश को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला अवध नगर निवासी गल्ला व्यवसायी सोहन लाल लाहोटी की नवीन मंडी परिसर में आढ़त है। मंगलवार सुबह वह क्लब घर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से छह लाख रुपये का चेक भुनाकर लौट रहे थे। कैश से भरा थैला स्कूटर की डिक्की में रखा था। घर पहुंचने पर सोहनलाल ने जैसे ही स्कूटर की डिक्की से थैला निकाला, बाइक पर आए दो लुटेरे थैला छीनकर भाग गए। व्यापारी ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पीछा करने की कोशिश की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। एसपी देवरंजन वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारी से घटना की जानकारी जुटाई। मामला दर्ज कर लुटेराें की तलाश में पुलिस टीम लगा दी हैं। इस घटना के तीन घंटे बाद पुराने रोडवेज बस स्टैंड के सामने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार राजेश यादव की स्कार्पियो का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग चोरी कर लिया। बैग में 50 हजार की नकदी थी। घटना के समय राजेश यादव कार खड़ी कर पीडब्ल्यूडी के जेई रजनीश कुमार के साथ भोजनालय पर खाना खा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। एक ही दिन में दो वारदात होने पर पुलिस ने देर रात तक विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की।
विज्ञापन


घटना से जुडे़ अहम सुराग हाथ लगे हैं। व्यापारियों को हर हाल में सुरक्षा दी जाएगी। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस तेजी से खुलासे के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरंजन वर्मा, एसपी मैनपुरी

सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरों के पैर
मैनपुरी। गल्ला व्यापारी से दिनदहाडे़ लूट के खुलासे में एसपी देवरंजन वर्मा खुद जुट गए हैं। घटनास्थल मोहल्ला अवध नगर से लेकर स्टेशन रोड तक जितने भी सीसीटीवी लगे हैं उनकी फुटेज देखी जा रही है। संदिग्ध लोगों की तलाश और वाहनों की चेकिंग भी की गई। बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस ने इन संदिग्धों की व्यापारी से पहचान कराई। एक फुटेज में लुटेरों के पैर दिख रहे हैं।

नवयुवक लेकिन पेशेवर हैं लुटेरे
मैनपुरी। गल्ला व्यापारी से लूट करने वाले दोनों लुटेरे कम उम्र के हैं। जिस फुर्ती से कुछ ही मिनटों में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, उससे लग रहा है कि दोनों ही पेशेवर अपराधी हैं।


अब आईजी के भरोसे पर नही रहा भरोसा
मैनपुरी। व्यापारियों को अब आईजी के भरोसे पर भरोसा नहीं रहा। आईजी आगरा जोन सुजीत पांडेय ने सोमवार देर रात पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक की थी। सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। व्यापारियों को किसी भी वक्त पुलिस की मदद मिलने का भी आश्वासन दिया था। आईजी के जाने के कुछ घंटे बाद ही दो बड़ी वारदातों से व्यापारी सहमे हुए हैं। एक व्यापारी का कहना था कि अब तो आईजी के भरोसे पर भी भरोसा नहीं रहा। वहीं आईजी ने फोन पर व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed