{"_id":"e3f93e4c278ca37ba863e70116563460","slug":"bodies-found-in-truck-cleaner-murder-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में क्लीनर का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में क्लीनर का मिला शव, हत्या की आशंका
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में ट्रक के केबिन में क्लीनर का शव पड़ा मिला। सूचना पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
कस्बा बेवर के मोहल्ला कोट निवासी रजनेश उर्फ खाजा (22) पुत्र लालमन कस्बा निवासी गुलशन गुप्ता के ट्रक पर क्लीनर था। ट्रक पर मोहल्ला कोट निवासी अजमेर सिंह यादव ट्रक चालक है। कुछ दिन पूर्व दोनों लोग ट्रक से आलू लेकर वाराणसी गए थे। उधर से ट्रक में भैंस लेकर इटावा लेकर आए। रात में अजमेर ने मोहल्ला कोट के समीप बझेरा तिराहे पर ट्रक खड़ा कर दिया। रजनेश ट्रक में ही सो गया। सुबह जब लोगों ने देखा तो रजनेश का शव ट्रक में पड़ा था। सूचना पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई। कोई भी जानकारी नहीं दे सका। परिवारीजनों के अनुसार रजनेश की शादी नहीं हुई थी। रजनेश की गर्दन और छाती पर निशान देखकर परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।