{"_id":"fedf478e7d2c694ac0b6dc752690fe4b","slug":"bhogav-in-tentions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोगांव में तनाव
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। दो विभिन्न संप्रदाय के युवकों की फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के बाद देर रात तक भोगांव में सांप्रदायिक तनाव रहा। बुधवार की देर रात एक समुदाय के लोगों ने थाने से दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान थाने पर पथराव भी किया। इससे कई सिपाही घायल हो गए। जानकारी मिलने पर एसपी, डीएम के अलावा जिले भर का फोर्स और पीएसी भोगांव पहुंच गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। गुरुवार को पुलिस ने 20 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईटी एक्ट और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, अन्य तीन की पुलिस तलाश कर रही है।
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के मामले ने बुधवार दोपहर तूल पकड़ लिया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के एक युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। बुधवार रात 10 बजे दूसरे समुदाय के लोग थाने पर जमा होने शुरू हो गए। कुछ देर नारेबाजी करने के बाद उन्होंने पुलिस हिरासत से युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर भीड़ में शामिल युवकों ने थाने पर पथराव कर दिया। इससे चार सिपाही घायल हो गए। जानकारी मिलने पर एसपी उदयशंकर जायसवाल के नेतृत्व में जिले भर का फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। फोर्स के पहुंचने पर भी जब भीड़ ने पथराव बंद नहीं किया तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। मौके से पुलिस ने तीन बाइक भी बरामद कीं। गुरुवार दोपहर को डीएम चंद्रपाल सिंह और एसपी उदयशंकर जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मोहल्ला शहीद नगर निवासी शहनाज ने जगत नगर निवासी मानव कठेरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरा मुकदमा मानव के भाई गौरव कठेरिया की तहरीर पर गुलजार, आदिल और तौफीक के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस ने मानव कठेरिया को पकड़कर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरा मुकदमा पुलिस ने दर्ज कराया है। इसमें वीडियोग्राफी के आधार पर बलवा की धाराओं में 20 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश देती रही। डीएम और एसपी ने कहा बलवा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।