फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Between villagers and punks firing

ग्रामीणों और बदमाशों के बीच फायरिंग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Between villagers and punks firing
किशनी(मैनपुरी)। ग्राम हरी सिंहपुर के ग्र्रामीणों और बदमाशों के बीच रविवार की देर शाम जमकर फायरिंग हुई। गांव के बाहर जंगल में बदमाश थे और किसी के साथ मारपीट कर रहे थे। बदमाशों की खबर पर समीप के गांव नगला घासी के ग्रामीणों ने भी फायरिंग की। मौके पर पुलिस तो पहुंची लेकिन पूछताछ करने के बाद लौट आई। पुलिस ने जंगल में घुसकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। पुलिस की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम ग्राम हरी सिंहपुर निवासी रामू और श्यामू पुत्र रामचंद्र गांव के बाहर खेतों की ओर शौच के लिए गए थे। खेतों के समीप ही जंगल है। रामू और श्यामू को जंगल से कुछ लोगाें की आवाजें सुनाई पड़ीं। गौर से सुना तो कुछ लोग किसी की पिटाई कर रहे थे और कह रहे थे कि इसे मार डालो नहीं तो यह हम लोगों के लिए मुसीबत बन जाएगा। रामू-श्यामू दौड़ते हुए गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण अपने लाइसेंसी शस्त्र और लाठी-डंडे लेकर जंगल की ओर गए तो उधर से बदमाशों ने ग्रामीणों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब सौ फायर हुए।
विज्ञापन

हरी सिंहपुर के ग्रामीणों द्वारा बदमाशों पर फायरिंग करने की जानकारी मिलने पर नगला घासी के ग्रामीणों ने भी जंगल की ओर फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद जंगल की ओर से फायरिंग बंद हो गई। सूचना थाना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जंगल में जाने के स्थान पर रामू और श्यामू से पूछताछ करने लगी। ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद पुलिस वापस लौट आई। पुलिस ने जंगल में घुसकर बदमाशों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण बदमाशों से मुकाबला करने को तैयार थे यदि पुलिस जंगल में जाती तो ग्रामीण भी सहयोग करते लेकिन पुलिस तो खानापूरी कर वापस लौट गई। थानाध्यक्ष का कहना था कि जंगल से उन्हें किसी प्रकार की आवाज या कोई हरकत नहीं सुनाई पड़ी। रात में जंगल में किसी को तलाशना भी मुश्किल कार्य होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed