फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ajit Ganj thieves raided four houses

अजीतगंज में चार मकानों में चोरों का धावा

Tue, 07 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 07 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ajit Ganj thieves raided four houses
चाोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज में सोमवार की रात चोरों ने चार मकानों के ताले तोड़ डाले। इस दौरान एक मकान में बेटी की शादी के लिए रखे गहने, पैसे आदि लाखों का सामान समेट ले गए। जबकि तीन घरों में ताला तोड़ने के बाद भी चोर कोई सामान नहीं ले जा सके। घटना से गांव में दहशत है।  
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी खुशीराम के मकान में सोमवार की रात घुसे चोर चार संदूक उठा ले गए। इनमें बेटी की शादी के लिए तैयार कराकर रखे गए लाखों रुपये के आभूषण, पैसे और अन्य कीमती सामान थे। इसके अलावा चोरों ने गांव के विजय कुमार, आनंद प्रकाश मिश्र और विकास यादव के मकानों में चोरी का प्रयास किया। इन तीनों मकानों के भी चोरों ने ताले तोड़ डाले थे, लेकिन लोगों के जागने के कारण उन्हें भागना पड़ा। सुबह चोरी की जानकारी पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। खुशीराम ने बताया कि बेटी की तीन महीने बाद शादी है। शादी के लिए रखे गए आभूषण और नकदी चोर उठा ले गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed