{"_id":"fc0ba11647f1cbf3a80fff5f309d4bdc","slug":"after-shutdown-of-the-line-current-the-young-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शट्डाउन के बाद भी लाइन की चालू, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शट्डाउन के बाद भी लाइन की चालू, युवक की मौत
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज(मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से एक प्राइवेट बिजली कर्मी की मौत हो गई। शट्डाउन लेकर चढ़ा युवक जब लाइन सही कर रहा था तभी लाइन चालू कर दी। जिसके कारण करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने लेखराजपुर-बोझी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम भोगांव के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना करहल क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी रोहित सिंह (21) पुत्र मुकेश सिंह प्राइवेट बिजली मैकेनिक था। परिवारीजनों के अनुसार लेखराजपुर फीडर पर तैनात तीनों लाइनमैन काम के लिए उसे बुला लेते थे। रविवार को भी लाइनमैन बिहारी ने रोहित को बुलाया था। पूर्वाह्न 11 बजे के लगभग लाइनमैन ने शट्डाउन लेकर बोझी के समीप एचटी लाइन पर चढ़ा दिया। जब रोहित लाइन सही कर रहा था तभी अचानक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी। खंभे पर ही करंट से रोहित की मौत हो गई। आक्रोशित परिवारीजनों और ग्रामीणों ने शव लेखराजपुर-बोझी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम भोगांव एमपी गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बिजली विभाग से सहायता दिलवाने, शासन से सहायता दिलवाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण आरवी सिंह का कहना है कि परिवारीजन जिस बिहारी लाइनमैन द्वारा बुलाए जाने की बात बता रहे हैं उसे विभाग ने दो माह पूर्व ही हटा दिया है। फिर भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।