फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   31 thousand out of the teacher's account

शिक्षक के खाते से निकाले 31 हजार रुपये

Thu, 18 Aug 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 18 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव करीमगंज स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए शिक्षक को झांसा देकर शातिर युवक ने उनके खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए। उसने यह जालसाजी शिक्षक को एटीएम कार्ड बदलकर की। पीड़ित शिक्षक ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। 
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बिछिया निवासी पुष्पेंद्र सिंह शिक्षक हैं। बुधवार को वे कुरावली किसी काम से आए थे। शाम को गांव करीमगंज के समीप स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए। वहां उन्होंने पहले से मौजूद एक युवक से मदद ली। बताया जाता है कि इस युवक ने नजर बचाकर अपना एटीएम कार्ड एटीएम में लगा दिया और शिक्षक का कार्ड रख लिया। बाद कहा कि एटीएम कार्ड खराब हो गया है, बैंक प्रबंधक से मिलकर दूसरा ले लें। युवक की बात सुनकर शिक्षक चले गए। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर 31500 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इससे उनके होश उड़ गए। खाते से रकम निकाले जाने पर शिक्षक तत्काल भागकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी एसओ को दी। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed