फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Constitution Week begins; students provided with important information

Mainpuri News: संविधान सप्ताह शुरू, छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Wed, 04 Nov 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 04 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Constitution Week begins; students provided with important information
फोटो 18 करहल में संविधान सप्ताह कार्यक्रम में शपथ दिलाते प्रधानाचार्य और शिक्षिकाएं। संवाद
करहल। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को लीगल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत संविधान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन दो से आठ नवंबर तक चलेगा। सप्ताह के पहले दिन विद्यालय की प्रातकालीन सभा में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। इसके बाद सभागार में ''संविधान संवाद'' विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

छात्राओं को संविधान निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नोडल शिक्षिका आशुतोष गहरवार ने किया। हिंदी प्रवक्ता डॉ. सुजाता वीरेश ने संविधान के शाब्दिक अर्थ पर प्रकाश डाला। सामाजिक विषय की शिक्षिका शशीलता ने छात्राओं को संविधान के मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने संविधान में निहित उच्च मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed