फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Congress, the country's politics for religion to Modi

कांग्रेस धर्म तो मोदी करते देश के लिए राजनीति

Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
भास्कर युगल
भास्कर युगल Updated Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congress, the country's politics for religion to Modi
वार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस धर्म की राजनीति करती है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए राजनीति करते हैं। वह सभी समाज और देश को साथ लेकर चलते हैं। प्रदेश में भी जाति और धर्म की राजनीति हो रही है। यह सही नहीं है यह समाज में विभाजन को बढ़ावा देता है। यह कहना है भाजपा नेता और संत सतपाल महाराज का। वे शहर में दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। 
विज्ञापन

सतपाल महाराज ने कहा कि वर्षों तक मैंने कांग्रेस में राजनीति की। राज्यमंत्री तक रहा। इसके अलावा डिफेंस की स्टैंडिंग कमेटी में भी चेयरमैन रहा। इसके बाद भी जब उत्तराखंड व देश में प्रोजेक्ट करने की बात सोनिया जी से कही तो उनका जवाब मिला की आप हिंदू चेहरा हैं। इसके चलते यह संभव नहीं है। इसके बाद पता चला कि पार्टी तो धर्म की राजनीति करती है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं था कि धर्म परिवर्तन कर लूं। यही कारण है कि वर्षों कांग्रेस में रहने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति धर्म से ऊपर उठकर देश के लिए राजनीति करते हैं। यही कारण है कि उनके लिए देश सर्वोपरि है। महाराज ने कहा कि मोदी ने ही 21 जून को योग दिवस पूरे विश्व में घोषित कराया। जबकि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने और खून की दलाली वाले बयानों पर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक और मानसिक अपरिपक्वता की निशानी है। कभी भी सेना की कार्रवाई को सार्वजनिक नहीं किया जाता है। इससे नुकसान होने की संभावना रहती है। 

 समान नागरिक संहिता पर उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वह गलत हैं। हमेशा बदलाव को अपनाना चाहिए। जरूरी नहीं है कि जो पहले हो रहा था वह अब भी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed