फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Combustion of the brace of the arc symbol of evil

बुराई के प्रतीक कंस के पुतले का किया दहन

Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Combustion of the brace of the arc symbol of evil
बुराई के प्रतीक कंस के पुतले का किया दहन - फोटो : अमर उजाला
पुरानी मैनपुरी स्थित कंस के मैदान में परंपरागत होली मेले में जिले भर से आए लोग एक-दूसरे के गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। मेले के अंत में बुराई के प्रतीक कंस के पुतले का दहन किया गया। खाने-पीने की दुकानें और बच्चों के खेल-खिलौने मेले में आकर्षण के केंद्र रहे।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम कंस के मैदान में आयोजित मेले में लोगों के आने का क्रम अपराह्न तीन बजे से ही शुरू हो गया। जहां मेले में बच्चों के लिए खेल खिलौने, चाट पकौड़ी की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। इस मौके पर जिले भर से आए सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी नजर आए।
विज्ञापन


पुरानी परंपरा के अनुसार मेले में कंस का एक विशाल पुतला स्थापित किया गया, जिसमें पटाखे और अन्य आतिशबाजी भरी थी। मेले के समापन पर पुतले में आग लगाकर बुराई के प्रतीक का दहन कर दिया गया। मेले में खेल खिलौने की दुकानों और खाने पीने के स्टॉलों पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed