{"_id":"6909a1471b77c5eabd0bcd20","slug":"co-bhogaon-rishikant-shukla-suspended-over-links-with-criminal-30-properties-under-probe-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अपराधियों से रिश्ता, अकूत संपत्ति...मैनपुरी में तैनात सीओ निलंबित; पुलिस अधिकारी पर ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अपराधियों से रिश्ता, अकूत संपत्ति...मैनपुरी में तैनात सीओ निलंबित; पुलिस अधिकारी पर ये गंभीर आरोप
Tue, 04 Nov 2025 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:16 PM IST
सार
क्षेत्राधिकारी भोगांव ऋषिकांत शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने आरोप हैं। इसके साथ ही अपराधियों से भी उनकी घनिष्ठता इस कार्रवाई की वजह बनी है।
विज्ञापन
सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के सीओ भोगांव के पद पर तैनात ऋषिकांत शुक्ला के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में शासन द्वारा उनको निलंबित कर दिया गया है। शासन के सचिव जगदीश आईएएस ने प्रमुख सचिव सतर्कता विभाग को एक पत्र भेजा है। पत्र में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर सीओ के खिलाफ सतर्कता जांच कराने की संस्तुति की गई है।
पत्र में कहा है कि सीओ ऋषिकांत शुक्ला उप निरीक्षक के पद पर वर्ष 1998 से 2006 तक तथा दिसंबर 2006 से 2009 तक कानपुर नगर में नियुक्त रहे हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि कानपुर के अपराधी अखिलेश दुबे से इनकी घनिष्ठता रही है। कानपुर के साकेत नगर निवासी अखिलेश दुबे पर गैंग चलाकर अपराधों करने का आरोप है।
अखिलेश को कानपुर पुलिस जेल भेज चुकी है। सीओ भोगांव पर आरोप है कि उन्होंने अखिलेश और उनके गिरोह के सदस्यों से मिलकर आय से अधिक संपत्ति जुटाई है। प्रारंभिक जांच में 30 से अधिक संपत्तियां चिन्हित की जा चुकी हैं। शासन के सचिव जगदीश ने प्रमुख सचिव सतर्कता विभाग को पत्र लिखकर सतर्कता जांच कराने की संस्तुति की है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला को निलंबित किया है। इसकी जानकारी प्राप्त हुई।