फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   CMO wrote a letter to health department thrice in a month yet corona vaccine was not received In Mainpuri

Corona Booster Dose: CMO ने एक महीने में तीन बार लिखा पत्र, नहीं मिली वैक्सीन, लगवाने को छटपटा रहे लोग परेशान

Fri, 30 Dec 2022 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 05:24 PM IST
सार

मैनपुरी में पिछले तीन महीने से कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सीएमओ कार्यालय से पिछले एक महीने में पांच दिसंबर, 15 दिसंबर और 25 दिसंबर तीन बार मांग पत्र शासन और विभाग को भेजे गए हैं, लेकिन जिले को वैक्सीन नहीं मिल सकी है। इसके चलते जिले के सभी 75 केंद्रों पर टीकाकरण बंद है।
 

विज्ञापन
CMO wrote a letter to health department thrice in a month yet corona vaccine was not received In Mainpuri
वैक्सीन - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक तरफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बचाव के नाम पर जिले के हाथ खाली दिखाई दे रहे हैं। जिले में टीकाकरण के लिए वैक्सीन न होने के कारण लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग पा रही है। सीएमओ एक महीने के अंदर तीन बार स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख चुके हैं लेकिन वैक्सीन नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


जिले में पिछले तीन महीने से कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सीएमओ कार्यालय से पिछले एक महीने में पांच दिसंबर, 15 दिसंबर और 25 दिसंबर तीन बार मांग पत्र शासन और विभाग को भेजे गए हैं, लेकिन जिले को वैक्सीन नहीं मिल सकी है। इसके चलते जिले के सभी 75 केंद्रों पर टीकाकरण बंद है। दूसरी तरफ कोरोना की नई लहर से बचने के लिए लोग बूस्टर डोज के लिए परेशान हैं। वहीं पांच लाख से अधिक लोग जिले में ऐसे हैं जिन्हें एक भी टीका नहीं लगा है। ऐसे में वह भी टीकाकरण के लिए दौड़ रहे हैं।  

विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी से प्रतिदिन लौट रहे लोग 

जिले के सीएचसी और पीएचसी पर प्रतिदिन लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन यहां अभी तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। जिससे प्रतिदिन लोग बिना टीकाकरण के ही लौट रहे हैं। सीएचसी कुचेला पर पहुंचे राजभान सिंह का कहना था कि बिना टीकाकरण के किस प्रकार से कोरोना से बचा जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र वैक्सीन की उपलब्धता करा देनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5.45 लाख लोगों को ही लग सकी है बूस्टर डोज 

विभागीय रिकार्ड पर यदि नजर डालें तो जिले में 16.85 लाख लोग दूसरा डोज ले चुके हैं जबकि 5.45 लाख लोगों को ही बूस्टर डोज लग सका है। ऐसे में वे लोग जिन्हें बूस्टर डोज नहीं लगा है अपने को असुरक्षित मान रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से लगातार मांग की जा रही है कि बूस्टर डोज के लिए वैक्सीन उपलब कराई जाए। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि  टीकाकरण के लिए वैक्सीन की मांग की गई है। जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगी वैसे ही जिले के सभी केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed