{"_id":"591742f84f1c1bd542851243","slug":"cm-s-directive-arrives-at-the-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के निर्देश पर जांच को पहुंचे एमडी विद्युत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के निर्देश पर जांच को पहुंचे एमडी विद्युत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सीएम के निर्देश पर जांच को पहुंचे एमडी विद्युत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं किए जाने, फाल्ट के नाम पर अघोषित और अनियमित कटौती की शिकायत पर सीएम ने गंभीर रुख अपनाया है। शनिवार की देर शाम पहुंचे एमडी विद्युत ने अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी जुटाकर कटौती पर नाराजगी जताई। विधायक भोगांव ने एमडी से मिलकर विद्युत समस्या पर चर्चा की।
जिले में खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर 15 दिन पहले भाजपा विधायक रामनरेश अगिभनहोत्री सहित भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेकर ऊर्जा मंत्री को जांच कराने को कहा था। शनिवार की शाम दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एसके वर्मा जांच के लिए मैनपुरी पहुंचे। विद्युत अधिकारियों से मिलकर जिले में विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। रोस्टर के अनुसार ही जिले में आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
सर्किट हाउस में एमडी से मिलने पहुंचे विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान ने विद्युत आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की। एमडी ने विद्युत अधिकारियों को कटौती रोकने तथा रोस्टर के अनुसार आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता एके पांडेय, पीएम प्रभाकर मौजूद थे।