फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Civil Lines will remain in the dark for three days

तीन दिन तक सिविल लाइन में रहेगा अंधेरा

Sun, 24 Jul 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 24 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Civil Lines will remain in the dark for three days
खराब पड़ा ट्रांसफार्मर
दो माह पहले सिविल लाइन उपकेंद्र पर रखा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की रात 11 बजे अचानक खराब हो गया। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियाें ने तत्काल आपूर्ति बंद कर जेई को जानकारी दी। इससे शहर के बड़े क्षेत्र में अंधेरा छा गया। जेई और अधिशासी अधिकारी के साथ मौके पर पहुंची तकनीकी टीम भी कुछ नहीं कर सकी। अधीक्षण अभियंता ने इसकी जानकारी प्रबंध निदेशक को दी। दूसरा ट्रांसफार्मर रखने के बाद तीन दिन में आपूर्ति सुचारु होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लाल होकर खराब हो गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद करके जेई असलमउद्दीन को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे मगर कुछ जानकारी नहीं जुटा सके। रात में ही अधिशासी अभियंता एके पांडेय भी तकनीकी टीम के साथ पहुंचे गए। टीम भी ट्रांसफार्मर में आई कमी का कारण पता नहीं लगा सकी। आपूर्ति बंद होने से शहर के बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। रविवार की सुबह अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने जानकारी करने के बाद इसकी सूचना प्रबंध निदेशक और निदेशक को भी दे दी। लोगों को राहत देने के लिए निर्णय लिया कि उप केंद्र पर रखे पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से रोस्टर बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी। आपूर्ति बंद होने से पूरे दिन लोग परेशान रहे। बताते चलें कि यह ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर छह मई को ही रखा गया था। दो माह में ही ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से उसकी गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लग गया है। ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह क्षेत्र हुए प्रभावित
सिविल लाइन उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से बड़े क्षेत्र में अंधेरा रहा। इसमें कचेहरी रोड, देवी रोड, दीवानी रोड, कलक्ट्री, पुलिस लाइन, दीवानी का बड़ा हिस्सा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 एमवीए का ट्रांसफार्मर नोएडा से मंगाकर ही सिविल लाइन उपकेंद्र पर रखा जाएगा। 26 जुलाई की रात तक ही आपूर्ति सुचारु हो पाएगी। तब तक रोस्टर के अनुसार पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से लोगों को राहत देने के लिए आपूर्ति की जाएगी। ट्रांसफार्मर में अचानक कमी कैसे आई है इसकी जांच तकनीकी टीम कर रही है।

- एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता  

 
सोमवार को टाउन फर्स्ट की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। इस क्षेत्र में खंभे बदलने और उन पर तार खींचने का काम किया जाएगा। आपूर्ति बंद होने से नगला रते, आगरा रोड, राजीवगांधी नगर, बाईपास रोड, सिरसागंज रोड, नगला दौलत, बैजनाथपुर का क्षेत्र प्रभावित होगा। 
- सत्य प्रकाश, जेई     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed