फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Children recited poems and stories in the oral examination.

Mainpuri News: मौखिक परीक्षा में बच्चों ने सुनाईं कविता और कहानियां

Mon, 16 Mar 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 16 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Children recited poems and stories in the oral examination.
फोटो 28 उच्च प्राथमिक विद्यालय चौथियाना पर परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन प्राथमिक स्तर पर सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई, जबकि जूनियर स्तर पर प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट की परीक्षा हुई। जूनियर स्तर पर द्वितीय पाली में शारीरिक शिक्षा एवं व्यायाम के साथ स्काउट गाइड की परीक्षा कराई गई। बीएसए के निर्देश पर बीईओ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से 20 मार्च तक कराई जा रही हैं। सोमवार को परीक्षाओं के पहले दिन कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं कराई गईं। जिसमें बच्चों ने कविता और कहानियां सुनाईं। इसके साथ ही अन्य विषयों के सवालों के भी जवाब दिए। वहीं जूनियर स्तर पर प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बेसिक क्राफ्ट के तहत संबंधित कला, कृषि और गृहशिल्प की परीक्षा कराई गई। जबकि द्वितीय पाली में 12:30 बजे से 2:30 बजे तक शरीरिक शिक्षा एवं व्यायाम और स्काउट गाइड की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षाओं का भ्रमण करते रहें। बीईओ दीपक कुमार ने सोमवार को मैनपुरी विकास खंड और सुनील कुमार ने किशनी विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संचालित होते मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीआरसी केंद्र लेट खुलने से शिक्षक हो रहे परेशान
किशनी। नगर में संचालित बीआरसी केंद्र लगातार लेट खुल रहा है। इससे यहां पहुंचने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी बीआरसी पर दोपहर 11 बजे तक ताला रहा। यहां पेपर के लिए पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं को परेशानी से जूझना पड़ा।

सोमवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय फरेंजी की शिक्षिका रामा यहां प्रश्नपत्र के लिए पहुंची। तो उन्हें 11 बजे तक इंतजार करना पड़ा। विभागीय सूत्रों की मानें तो बीआरसी के वरिष्ठ कार्यालय सहायक नागेंद्र सिंह पास में ही निवास करते हैं, लेकिन उनके पास चाबी नहीं होती है। चाबी कुसमरा में निवास करने वाले संविदा कर्मचारी के पास होती है जो प्रतिदिन देरी से बीआरसी पहुंचता है। एबीएसए सुनील दुबे ने बताया कि कुछ समय पूर्व वरिष्ठ कार्यालय सहायक नागेंद्र सिंह के निलंबित हो जाने के कारण चाबियां प्रशांत कुमार और प्रवीन कुमार को दी गई थीं। अब नागेंद्र सिंह बहाल हो चुके हैं, इसलिए जल्द ही चाबियां उन्हें सौंप दी जाएंगीं। बीआरसी ऑफिस को समय से खोलने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed