{"_id":"586a974d4f1c1b0052158b06","slug":"child-protection-awareness-education-required-ramsucit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका शिक्षा संरक्षण को जागरूकता जरूरी: रामसुचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका शिक्षा संरक्षण को जागरूकता जरूरी: रामसुचित
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बालिका शिक्षा संरक्षण को जागरूकता जरूरी: रामसुचित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में घटता जा रहा लिंगानुपात चिंता का विषय है। बालिका शिक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी है। शासन की नीतियों की जानकारी तथा लाभ के लिए समाज के हर तबके के लोगों को आगे आना चाहिए। यह बातें बालिका दिवस के उपलक्ष्य में लगे शिविर में स्पेशल जज ईसी एक्ट रामसुचित ने कहीं।
सोमवार को औंछा क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह यादव इंटर कालेज बल्लमपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किए शिविर में उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या रोकी जानी चाहिए। इसके लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है। प्राधिकरण के सचिव सिविल जज जनार्दन प्रसाद यादव ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सार्थकता तभी है जब बालिका संरक्षण किया जाए। एसीजेएम अनिल कुमार ने कहा बालिकाओं के विकास और शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए समाज को ही पहल करनी होगी। आज भी समाज में जागरूकता की कमी है। जागरूकता की कमी के चलते ही लिंगानुपात लगातार कम होता जा रहा है। प्रधानाचार्य उमेश चंद्र यादव ने कहा शासन की नीतियों का समाज को लाभ दिलाने के लिए देहात में भी शिविर लगाए जाने चाहिए। आज भी देहात में जागरूकता की कमी है। शिविर में पूर्व प्रवक्ता सुुलह सिंह यादव, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा, पैरालीगल वालेंटियर राघवेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार, संजय कुमार यादव, अशोक कुमार, वैभव यादव, प्रेमचंद्र मौजूद थे।