फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Child dies after being injected by a quack

Mainpuri News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत

Sun, 17 May 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being injected by a quack

विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा ज्योंती में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद 11 माह के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी होते ही झोलाछाप अपनी दुकान बंद करके भाग गया। आक्रोशित परिजन ने दुकान के बाहर हंगामा काटा। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन घर चले गए। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव मनौना निवासी शिवम (11 माह) पुत्र सिंटू को पिछले कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम के साथ बुखार आ रहा था। परिजन उसका ज्योंती में ही एक झोलाछाप से उपचार करा रहे थे। पिता सिंटू का आरोप है कि झोलाछाप ने रविवार की दोपहर बच्चे को इंजेक्शन लगाया। परिजन उसे घर ले गए जहां कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए।

देर शाम परिजन ग्रामीणों के साथ झोलाछाप की दुकान पर पहुंचे तो झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया। परिजन ने यहां हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
चौकी प्रभारी जगदीश का कहना था कि गांव मनौना के लोग कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर हंगामा कर रहे थे। उनसे कहा गया कि यदि वे कार्रवाई चाहते हैं तो तहरीर दें। परिजन बिना तहरीर के घर चले गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed