{"_id":"590386be4f1c1b4522c0cc52","slug":"chhah-jilon-kee-sena-bhartee-paanch-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जिलों की सेना भर्ती पांच से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जिलों की सेना भर्ती पांच से
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सेना भर्ती पांच मई से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। इस दौरान मैनपुरी, एटा, झांसी, जालौन, इटावा व ललितपुर के युवा शामिल हो सकेंगे। इसके लिए सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक की। वहीं नवीन मंडी में तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्नल श्रीकांत भी मौजूद रहे।
जिले में पांच मई से तीसरी बार सेना भर्ती का आयोजन होगा। सेना के कार्यक्रम के अनुसार पांच मई को एटा तहसील की भर्ती होगी। छह मई को एटा जिले के अलीगंज व जलेसर तहसील की भर्ती होगी। सात मई को इटावा तहसील व जसवंतनगर की भर्ती होगी। आठ मई को इटावा जिले के सैफई, भरतथना, चकरनगर तहसीलों की भर्ती होगी। नौ मई को जिला जालौन की जालौन व माधौगढ़ तहसील और ललितरपुर जिले की तलवेहट व महरौैनी तहसीलों की भर्ती होगी। 10 मई को झांसी की तहसील मौठ व जरौथा की और जौलान जिले की तहसील काल्पी औरैया व कोंच की भर्ती होगी।
11 मई को झांसी जिले की तहसील तिहरौली, मोरानीपुर व झांसी और मैनपुरी जिले की करहल तहसील की भर्ती होगी। 12 मई को मैनपुरी की भोगांव और घिरोर तहसील की व 13 मई को मैनपुरी तहसील और किशनी तहसील की भर्ती होगी। 14 व 15 मई को मेडिकल चेकअप होगा। कर्नल श्रीकांत ने बताया कि जिस दिन जिस जिले की तहसील की भर्ती है उसी तहसील के युवा भर्ती में शामिल होने के लिए आएं। शुक्रवार को कर्नल श्रीकांत ने मंडी में तैयारियों का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।