{"_id":"570a95a04f1c1b536ac81136","slug":"chetaavanee-ke-baad-bhee-nahin-sudhare-haalaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे हालात
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी मेला और ग्राम सुधार प्रदर्शनी में सजावट के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में जगह-जगह तारों के जोड़ खुले हुए हैं। वहीं बल्लियों के सहारे तार खींचे गए हैं। इस संबंध में विद्युत सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक का कहना है कि जांच की जाएगी।
ग्राम सुधार प्रदर्शनी की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र के चलते लोगों का बड़ी संख्या में आना शुरू हो चुका है। इसके बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर मेला क्षेत्र में सजावट की है। इसके चलते यहां कभी भी हादसा हो सकता है। विभाग के सहायक निदेशक अनवार आलम लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी जारी कर चुके हैं। यही नहीं डीएम ने भी मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई थी। साथ ही कहा था कि वो सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। इसके बाद भी मेला क्षेत्र में बिजली के तार बल्लियों के सहारे लटकाए गए हैं। यही नहीं खंभों पर लगे ज्वाइंट पर भी टेप नहीं लगाया गया है। ऐसे में यदि कोई बल्ली अधिक भीड़ या दबाव के चलते टूटती है तो नंगे तारों से बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में विद्युत सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक अनवार आलम का कहना है मेला क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए अधिकारियों से कहा जाएगा।