फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Chairman Sanjeev will join BJP

चेयरमैन संजीव भाजपा में होंगे शामिल

Wed, 09 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 09 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chairman Sanjeev will join BJP
चेयरमैन संजीव भाजपा में होंगे शामिल - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत के चेयरमैन 13 नवंबर को तिर्वा कन्नौज में भाजपा में शामिल होंगे। तिर्वा में होने वाली रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने पार्टी में शामिल होकर वह करहल विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी भी करेंगे।
विज्ञापन

सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के भांजे एमएलसी अरविंद यादव के खास सिपहसालार रहे चेयरमैन संजीव यादव पिछले दो माह से सपा की राजनीति से अलग थलग हो गए थे। एमएलसी अरविंद के सपा से निकाले जाने के बाद से ही चेयरमैन की अन्य किसी दल में जाने की चर्चाएं चल रही थीं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ राय मशविरा करने के बाद भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। दिल्ली और लखनऊ में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कई दौर की बातचीत के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

चेयरमैन संजीव 13 नवंबर को तिर्वा कन्नौज में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में भाजपा की सदस्यता लेंगे। उन्होंने खुद भी भाजपा में शामिल होने की बात स्वीकार की है। सूत्रों की मानें तो करहल विधानसभा क्षेत्र भाजपा की जिले में सबसे कमजोर सीट होने की वजह से पार्टी को किसी दमदार नेता की लंबे समय से तलाश थी। माना जा रहा है कि पार्टी नेताओं के आश्वासन पर ही चेयरमैन ने क्षेत्र में जन संपर्क भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed