फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   chaar bete phir bhee besahaara hai mehataab

चार बेटे फिर भी बेसहारा है मेहताब

Sun, 15 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 15 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
chaar bete phir bhee besahaara hai mehataab
अस्पताल के बाहर बेहोश पउ़ा वृद्ध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चार बेटे होने के बावजूद रिटायर्ड पुलिसकर्मी बुढ़ापे में बेसहारा हो गया है। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल होने के बाद अपनों के इंतजार में गुमसुम पड़ा हुआ है। रविवार को तो उसे अस्पताल से भी निकाल दिया गया, इसके बाद वह कई घंटे तक सीढ़ियों पर पड़ा रहा। मामला मीडिया में आने के बाद चिकित्सक ने उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर किरकिच का रहने वाले मेहताब खान 1962 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उसके चार पुत्र हैं, रिटायर होने के बाद सभी को संपत्ति में बंटवारा कर दिया। इसके बाद वह कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन के समीप परचून की दुकान करने वाले पुत्र के साथ रह रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मेहताब का एक पुत्र के प्रति ज्यादा लगाव है,  इसलिए दूसरे पुत्र उन्हें साथ नहीं रखना चाहते। वहीं जहां वह रह रहे हैं वहां भी उनकी कोई कदर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि दो दिन पूर्व वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उन्हें वहां से भी बाहर निकाल दिया था। मेहताब ने बताया कि परिवार का कोई भी व्यक्ति उन्हें लेने नहीं आ रहा है जबकि उनके चार बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed