{"_id":"5755b50b4f1c1b613c9c5284","slug":"cbi-probe-into-the-incident-should-be-provided-jwahrbag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहरबाग घटना की कराई जाए सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहरबाग घटना की कराई जाए सीबीआई जांच
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के जवाहरबाग में हुई घटना प्रदेश सरकार की असफलता है। घटना के मुख्य आरोपी को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। यह बात सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर दिए गए सांकेतिक धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने कही। बाद में प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर घटना की सीबीआई जांच कराए जाने और शहीद हुए एसपी तथा एसओ के परिवारीजनों को दो-दो करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की।
इस मौके पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। मथुरा के जवाहरबाग में दो साल से रामवृक्ष यादव समानांतर सरकार चला रहा था। प्रशासन ने अवैध रूप से वहां रहने वालों को राशन कार्ड और गैस कनेक्शन भी दिए थे। एलआईयू की सूचना के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय रहा। शिवओंकार नाथ पचौरी ने कहा कि जवाहरबाग की घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। घटना में एक एसपी और एक एसओ की मौत हो जाना गंभीर मामला है। शहीद हुए एसपी तथा एसओ के परिवारीजनों को दो-दो करोड़ रुपया मुआवजा दिया जाए।
इस मौके पर रमाश्ंाकर तिवारी, संजय चौहान, राहुल चतुर्वेदी, मंजूषा चौहान, संजय टायसन, संदीप कठेरिया, करनपाल सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, अजयपाल सिंह चौहान भगवत दास शाक्य, अरुण प्रताप सिंह, भइयालाल गुप्ता, जयपाल सिंह, अनूप मिश्रा आदि मौजूद थे।