फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Caught during checking of 6.69 million cash

चेकिंग के दौरान पकड़ा 6.69 लाख का कैश

Fri, 27 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 27 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Caught during checking of 6.69 million cash
20 लाख रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला
उड़न दस्ता की टीमों ने भोगांव और किशनी से चेकिंग के दौरान छह लाख से अधिक का कैश बरामद किया है। कैश संबंधी जानकारी न देने पर ट्रेजरी में जमा कराया गया है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार को चेकिंग के दौरान उड़न दस्ता की टीम ने 387450 कैश बरामद किया है। गुरुवार को क्षेत्र के दांडी भट्ठे के समीप हाइवे पर उड़न दस्ता प्रभारी जेई नलकूप महाराज सिंह ने मार्ग से गुजर रही एक कार से चेकिंग के दौरान 330450 लाख का कैश बरामद किया। कार चालक भानु प्रताप सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी गांव परौंखा थाना बेवर द्वारा कैश के संबंध में कैश के संबंध में संतोषजनक जानकारी न देेने पर जब्त कर ट्रेजरी में जमा कराया गया। वहीं शुक्रवार को उड़न दस्ता प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी रामदास ने कूड़ी के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान 57000 का कैश बरामद किया। कैश संबंधी जानकारी मांगने पर कमल सिंह पुत्र रामपाल निवासी गांव संतोषपुर मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद द्वारा कागजात आदि न दिखाने पर कैश को ट्रेजरी में जमा कराया। वहीं थाना भोगांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उड़न दस्ता टीम प्रभारी ने एक कार से 219500 कैश बरामद किया। गुरुवार शाम सात बजे चेकिंग के दौरान थाना औंछा क्षेत्र के गांव मधन निवासी प्रवीण कुमार की कार से उक्त कैश बरामद हुआ। पूछताछ में कार स्वामी ने बताया कि साले का आपरेशन कराने के बाद उसे लेकर भतीजी की ससुरालीजनों को दो लाख रुपये देने फर्रुखाबाद जा रहा था। उक्त कैश को भी प्रभारी ने जब्त कर ट्रेजरी में जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed