फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cash stolen millions from four stores in Mandi

मंडी में चार दुकानों से लाखों की नकदी चोरी

Fri, 07 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 07 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cash stolen millions from four stores in Mandi
मंडी में चार दुकानों से लाखों की नकदी चोरी - फोटो : अमर उजाला
चोरों ने गुरुवार रात को नवीन गल्ला मंडी स्थित चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित आढ़तियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार देर रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। दो दुकानों पर लगे टीन शेड को तोड़कर अलमारी में रखी हजारों की नकदी चोरी कर ली। सुबह जब आढ़ती दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। चोरों ने गल्ला व्यवसायी सुखवीर की दुकान से करीब 34 हजार की नकदी चुरा ली। इसके अलावा रामऔतार की आढ़त से 65 हजार, न्यू शंकर ट्रेडिंग से 21 हजार और बाबूराम की आढ़त से अलमारी में रखे करीब 22 हजार की नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी ली। मंडी के व्यापारियों में चौकी पुलिस को लेकर आक्रोश जताया। कहा मंडी गेट के बाहर चौकी होने के बावजूद आए दिन परिसर में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed