फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   case has been registered against constable who committed obscenity with beauty parlor operator in Firozabad

खाकी को किया दागदार: यूपी पुलिस का अश्लील सिपाही, ब्यूटी पार्लर संचालिका से करता नापाक हरकत, देता ये धमकी

Wed, 28 Jun 2023 10:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 10:21 PM IST
सार

यूपी पुलिस का अश्लील सिपाही: ब्यूटी पार्लर संचालिका से करता गंदी हरकतें, अब झूठे मुकदमे में फंसाने की दे रहा ध
 

विज्ञापन
case has been registered against constable who committed obscenity with beauty parlor operator in Firozabad
woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सिपाही ब्यूटी पार्लर संचालिका से अश्लील हरकतें करता है। पीड़िता ने आजिज आकर एसएसपी से मदद की गुहार लगाई। अब मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। मुकदमा वापस न लेने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहा है।   

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली एक महिला ब्यूटी पार्लर चलाकर घर का खर्च चलाती है। चार दिन पहले वह एसएसपी आशीष तिवारी के कार्यालय पहुंची। यहां उसने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि कोतवाली में तैनात सिपाही संदीप चौधरी ने चार दिन पहले उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी आशीष तिवारी के आदेश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब पीड़िता का कहना कि मुकदमा दर्ज होने के बाद सिपाही संदीप चौधरी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। इसके लिए वह उसके मिलने वालों पर भी दबाव बना रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले

बताया कि मुकदमा वापस न लेने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। बताया कि उसके पास सिपाही का वीडियो है। इसमें वह अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहा है। इसे उसने मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजा है। ताकि उसे न्याय मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed