फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Car glass breaking across 60 thousand

कार का शीशा तोड़कर 60 हजार पार

Sat, 09 Jul 2016 10:56 PM IST
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Car glass breaking across 60 thousand
कार का शीशा तोड़कर 60 हजार पार - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह विद्युत विभाग के कर्मचारी की कार का शीशा तोड़कर 60 हजार की नकदी समेत अन्य कागज उड़ा दिए। कार से बैग चोरी करने वालों में एक युवक और एक किशोर बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने काफी देर तक चोरों की तलाश की लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़ित ने तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग के रहने वाले राहुल देव चौहान इटावा में विद्युत विभाग में बाबू के पद पर तैनात हैं। शनिवार को विभागीय कार्य निपटाने के लिए वो करीब साढ़े दस बजे घर से इटावा जाने के लिए निकले। कचहरी रोड पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर आफिस जाने के लिए रवाना हो गए। राहुल ने बताया कि जब वो नगला जुला रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तभी उनकी गाड़ी का पिछला टायर पंचर हो गया। सड़क की दूसरी ओर जाकर उन्होंने एक पंचर की दुकान की तलाश की इसी दौरान एक 14 वर्षीय किशोर ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग निकाल लिया। राहुल ने जब कार की तरफ देखा तो किशोर एक अपाचे पर बैठाकर भाग गया। बैग में करीब 60 हजार की नकदी और अन्य सरकारी कागजात, एक आफिस की चाबी रखी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed