{"_id":"6aea2cf98a4c4ccc69003d5c","slug":"cadets-received-weapons-training-at-the-ncc-camp-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-170251-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स को मिला शस्त्र प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स को मिला शस्त्र प्रशिक्षण
Wed, 04 Nov 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37 एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को प्रशिक्षण देते अधिकारी। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। चौधरी सूरज सिंह डिग्री कॉलेज, जागीर में 10 दिवसीय एनसीसी शिविर का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को शिविर में कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर का आयोजन कर्नल विकास गुप्ता (शौर्य चक्र) के तत्वावधान में किया जा रहा है। सूबेदार मेजर अशोक कुमार इसकी देखरेख कर रहे हैं।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान सूबेदार मुकेश कुमार, नायब दिनेश यादव और बीएचएम तरसेम ने कैडेट्स को शस्त्रों की जानकारी दी। उन्होंने शस्त्रों की बनावट, उनके विभिन्न भागों और उपयोग के बारे में बताया। कैडेट्स को हथियारों के रखरखाव और सुरक्षित ढंग से संभालने के तरीके सिखाए गए। सुरक्षा नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया। फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट विजय सिंह यादव, लेफ्टिनेंट अभय प्रताप सिंह, सेकंड ऑफिसर प्रदीप कुमार, सेकंड ऑफिसर सौरभ चंद्र अवस्थी, सेकंड ऑफिसर विनय कुमार, सीटीओ अवनीश वर्मा और सीटीओ डॉ. बलवीर सिंह बघेल मौजूद रहे।