फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   By Elections are being held on vacant panchayat seats in Kasganj Mainpuri and Firozabad

पंचायत उपचुनाव:  कासगंज, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद की इन सीटों पर हो रहा मतदान, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर

Wed, 06 Sep 2023 01:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 01:56 PM IST
सार

कासगंज, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में खाली हुईं पंचायत की सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इन जिलों की कई सीटों पर मतदान हो रहा है। पुलिस की अराजक तत्वों पर कड़ी नजर है। 

विज्ञापन
By Elections are being held on vacant panchayat seats in Kasganj Mainpuri and Firozabad
मैनपुरी में मतदान के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में किसी कारण से खाली हुई पंचायत की सीटों पर उपचुनाव बुधवार को कराए जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। यह पुलिस की कड़ी निगरानी में संपन्न हो रहा है। अराजक तत्वों पर पुलिस की खास नजर है। पहले ही अनाउंस कर दिया गया है कि अराजकता करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के बरनाहल विकासखंड क्षेत्र की अब्दुल नबीपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

By Elections are being held on vacant panchayat seats in Kasganj Mainpuri and Firozabad
कासगंज में मतदान के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में सिढ़पुरा विकासखंड क्षेत्र की कुचरानी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर (बूथ संख्या 15) पर कुल 935 मतदान और प्राथमिक विद्यालय कुचरानी (बूथ संख्या 16) पर कुल 817 मतदान होना है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा भी दोनों मतदान केंद्रों पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।

By Elections are being held on vacant panchayat seats in Kasganj Mainpuri and Firozabad
फिरोजाबाद में मतदान के लिए केंद्र पर जाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में जिले के शिकोहाबाद एवं अरांव ब्लॉक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस बल तैनात रहा। यहां सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

शिकोहाबाद ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतें वासुदेवमई एवं दिखतौली तथा अरांव ब्लॉक की मांढई फतेहपुर बड़े गांव ग्राम पंचायत में मतदान हो रहा है। वासुदेवमई से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी की देखरेख में आधार कार्ड चेक करने के बाद ही मतदान कराया जा रहा है।
  • हाथवंत ब्लॉक और जसराना की ग्राम पंचायत ओढ़मपुर में दोपहर 1:30 बजे तक 80 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • ग्राम पंचायत वासुदेव मई के बूथ संख्या 246 पर 718 में से 364 वोट दोपहर 1:30 बजे तक वोटिंग हुई। 
  • बूथ संख्या 247 पर 631 में से 304 वोट पड़े। 
  • वासुदेव मई के उरमुरा किरार के बूथ संख्या 249 पर 451 में से 207 वोट पड़े।
विज्ञापन

By Elections are being held on vacant panchayat seats in Kasganj Mainpuri and Firozabad
एटा में मतदान के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले के विकासखंड क्षेत्र की ततारपुर अव्वल ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात से मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed