{"_id":"58b068064f1c1b0030b22e3d","slug":"by-browning-spoils-of-innocent-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम पर तमंचा रखकर दंपति से की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम पर तमंचा रखकर दंपति से की लूट
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
मासूम पर तमंचा रखकर दंपति से की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने मासूम पर तमंचा रखकर दंपति से लाखों के जेवर व नकदी लूट ली। विरोध करने पर महिला पर फायर कर दिया। गोली हाथ को रगड़ते हुए निकल गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद के गांव ऊतरारा बनवार निवासी फौजी बालकराम यादव शुक्रवार को पत्नी निशा और दो वर्षीय पुत्र नंदू के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर ससुराल आ रहे थे। तभी लखौरा मार्ग पर नगला कन्हीय मोड़ पर लाल डिस्कवर सवार दो बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश ने बाइक को लात मारकर गिरा दिया। बाइक से उतरते ही बदमाशों ने नंदू के सिर पर तमंचा रखकर दो सोने की जंजीर, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी लूट ली। इस दौरान विरोध कर रही निशा पर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में रगड़ती हुई निकल गई। इसके बाद बदमाश भाग गए। बाद में थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।