{"_id":"68e7b671409bb6bf8f00f0f0","slug":"bus-carrying-bsp-workers-to-lucknow-rally-hits-tree-10-injured-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रैली में जा रहे बसपा कार्यकर्ताओं की बस पेड़ से टकराई...मच गई चीखपुकार, 10 लोग घायल; नशे में था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रैली में जा रहे बसपा कार्यकर्ताओं की बस पेड़ से टकराई...मच गई चीखपुकार, 10 लोग घायल; नशे में था चालक
Thu, 09 Oct 2025 07:02 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:02 PM IST
सार
लखनऊ में रैली में शामिल होने जा रहे बसपा कार्यकर्ताओं की बस पेड़ से टकरा गई। इससे चीखपुकार मच गई। 10 कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार रात को एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 10 बसपा कार्यकर्ता घायल हो गए। वह सभी लखनऊ में बृहस्पतिवार को आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से भागे चालक की तलाश की जा रही है।
जिले के बसपा कार्यकर्ता बुधवार रात को प्राइवेट बस में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। देर रात बस जब रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराती हुई पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे के दाैरान बस में मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
जिले के बसपा कार्यकर्ता बुधवार रात को प्राइवेट बस में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। देर रात बस जब रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराती हुई पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे के दाैरान बस में मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर आई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए 10 बसपा कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल हुए जयवीर ने बताया कि चालक शराब के नशे में था, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।