फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   'BSP need for peace in the state'

‘प्रदेश में अमन-चैन के लिए बसपा की जरूरत’

Fri, 15 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 15 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
'BSP need for peace in the state'
 बसपा सुप्रीमो का 60 वां जन्मदिन शुक्रवार को छोटा क्रिश्चियन मैदान में मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अमन चैन के लिए बसपा की जरूरत है। आज जनता बसपा के साथ है। कार्यकर्ता मेहनत के  साथ तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रिश्चियन मैदान में केक काटकर बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर हेमंत प्रजापति ने कहा कि बसपा सरकार में अमन और चैन से हर वर्ग रहता है। गुंडे या तो जेल में होते हैं या फिर प्रदेश के बाहर। आज सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। हर वर्ग भयभीत है। आए दिन सराफ और व्यापारियों से लूट और हत्या हो रही है। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

जोनल कोआर्डिनेटर सूरज सिंह ने कहा कहने को तो मैनपुरी आदर्श जनपद है। लेकिन जिले बीते वर्ष में लूट, हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। मायावती द्वारा चलाई गई योजनाओं का अखिलेश ने सिर्फ  नाम बदला है। बालिका शिक्षा योजना का नाम बदलकर कन्या विद्या धन योजना कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने अच्छे दिन आने का वादा किया था। आज तक अच्छे दिन नहीं आए। न महंगाई कम हुई और न पाकिस्तान का कुछ बिगाड़ पाए। देश में 37 प्रतिशत अपराध बड़े हैं। इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर अनिल भाटिया, दीपक पेंटर, अनार सिंह दिवाकर, जिलाध्यक्ष एसपी सिंह राना, कमलेश कुमारी, उमाशंकर पांडेय, प्रेमचंद्र कश्यप, होतीलाल शाक्य, रिहान उल्ला खां, राजबहादुर, विद्याराम मुनीम, सूरजपाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाली बाइक रैली
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर युवाओं ने नगर क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाइक रैली छोटा क्रिश्चियन मैदान पर समाप्त हुई। जन्मदिन पर केक काटने के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।
फोटो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed