{"_id":"5777fcd54f1c1b486279a78f","slug":"brought-up-the-young-man-accused-of-killing-villager","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी युवक को उठा लाए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोपी युवक को उठा लाए ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी युवक को उठा लाए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। उन्हें शक था कि युवक पिछले दिनों उनके परिवार की एक लड़की की हत्या में शामिल है। सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने युवक की तलाश की।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि इटावा से एक युवक को गाड़ी में डालकर मैनपुरी के गांव बरुआहार के लोग ले आए हैं। उससे मारपीट की जा रही है। सीओ के गांव में पहुंचने पर लोगों ने युवक को पुलिस को सौंपा। बताया जाता है कि गांव वैदपुरा थाना चौबिया के पशु मेले से एक युवक खजांची को उठाकर गाड़ी में डालकर गांव बरुआहार ले आए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि युवक के साथ मारपीट की जा रही है। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। फोन पर मिली सूचना पर थाना दिवस बीच में ही छोड़कर एसओ यू एन मिश्रा फोर्स के साथ गांव बरुआहार पहुंचे। उनके समझाने के बावजूद भी ग्रामीण नहीं माने। इस पर सीओ आत्म प्रकाश यादव पहुंचे तब जाकर ग्रामीणों ने पकड़े हुए युवक को पुलिस को सौंपा।
सीओ ने मामले की जानकारी पकड़े गए युवक व ग्रामीणों से ली और युवक को थाने ले आए। सीओ ने उक्त जानकारी थाना ऐरवा कटरा जनपद औरैया को भी दी है।
यह था मामला
किशनी। ग्रामीण नरेंद्र पुत्र नाथूराम के अनुसार उसका इकलौता 10 वर्षीय बेटा संदेश गर्मी की छुट्टियां बिताने मां के साथ ननिहाल गांव कटइया थाना ऐरवा कटरा जिला औरैया गया था। उसके बेटे की 10 जून को मामा व मामी ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने जयपाल, महिपाल पुत्र शौकीन सिंह व शौकीन की पत्नी गंगा देवी को हत्या में नामजद किया था। उसके बाद ऐरवा कटरा पुलिस ने गंगा देवी व महिपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछने पर दोनों ने बताया था कि संदेश की हत्या मेरे सगे छोटे भाई खजांची ने की है। इसके बाद ही शनिवार को खजांची को वैदपुरा के मेले से लोग पकड़ कर ले आए।