{"_id":"6a0a033d7877ea582e054ce5","slug":"brother-in-law-posted-an-objectionable-post-on-social-media-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159565-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जीजा ने सोशल मीडिया पर किया आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जीजा ने सोशल मीडिया पर किया आपत्तिजनक पोस्ट
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को जीजा ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया। इस पर नाराज साली ने जीजा के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने बताया कि बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में उनकी बहन की ससुराल है। जीजा और बहन के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। जिस वजह से बहन मायके में ही उनके साथ रह रही है। जीजा इंस्टाग्राम व फेसबुक पर उनकी फोटो लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। इस वजह से उनकी काफी बदनामी हो रही है। फोटो एडिट करने के बाद गाने के साथ पोस्ट करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।