फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Brother and sister die after being hit by a mini truck

Mainpuri News: मिनी ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन की माैत

Wed, 06 May 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 06 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister die after being hit by a mini truck
फोटो 2 मोनू का फाइल फोटो
भोगांव(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार दोपहर बाइक सवारों को मिनी ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आठ वर्षीय भांजे को मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में जान गवाने वाले भाई-बहन शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घर में मातम छाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उमरीहार निवासी 22 वर्षीय मोनू मंगलवार को अपनी मौसी की ननद की शादी में शामिल होने के लिए जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव रामपुर निगोह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में विवाहित बहन 35 वर्षीय संगीता निवासी डाक बंगला थाना रसूलपुर फिरोजाबाद भी अपने आठ वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ आई थी। बुधवार दोपहर को मोनू अपनी बहन व आठ वर्षीय भांजे को बाइक से लेकर घर आ रहा था।

दोपहर करीब 2 बजे थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव परतापुर के पास पीछे से आए मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्पित को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। भाई-बहन के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाए। हादसे के बाद मृतक परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

फोटो 2 मोनू का फाइल फोटो

फोटो 2 मोनू का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed