फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   boy family broke marriage in Mainpuri When he got job in BSF

UP: शादी फिक्स होने के बाद बीएसएफ में लग गई नौकरी...तो बदल गए लड़के वालों के सुर, बात सुन हो जाएंगे शर्मिंदा

Fri, 06 Oct 2023 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 04:23 PM IST
सार

अनुपम ने पुत्री को एटा ले जाकर उसका शारीरिक शोषण भी किया। इसके बाद अनुपम की बीएसएफ में नौकरी लग गई और फिर मई 2023 में शादी करने से मना कर दिया। रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया। कहा कि शिकायत की तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन
boy family broke marriage in Mainpuri When he got job in BSF
Bride Crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती से शादी तय होने के बाद युवक की बीएसएफ में नौकरी लग गई। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी इससे पहले शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण भी करता रहा। अब पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि पुत्री की शादी वर्ष 2018 में सत्यपाल निवासी गांव नौराई जनपद एटा के साथ तय की थी। रोका की रस्म भी पूरी कर दी गई। इस बीच पता चला कि लड़का किसी लड़की को ले गया था। उस से एक बच्चा भी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा पहुंचे योगी के मत्स्य मंत्री: बोले-यूपी में भी हो जातिगत जनगणना, अनुसूचित जाति में शामिल हो मछुआ समाज
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद जब लड़के पक्ष से बात की तो लोकेंद्र अपनी पुत्री ज्योती के साथ घर आए। कहा कि छोटा बेटा अनुपम है। उसके साथ अपनी बेटी की शादी कर दीजिए। वह लोग तैयार हो गए। 17 नवंबर 2022 को उनके पति की मौत हो गई तो ज्योति पिता के साथ घर आई। इसके बाद से अनुपम और उनकी पुत्री के बीच फोन पर बात होने लगी। 

यह भी पढ़ेंः- भिवानी की आतिशबाजी फैक्टरी में विस्फोट: पिता की आंखों के सामने बेटे के उड़ गए चीथड़े; दिल दहलाने वाला था हादसा

इस दौरान अनुपम ने पुत्री को एटा ले जाकर उसका शारीरिक शोषण भी किया। इसके बाद अनुपम की बीएसएफ में नौकरी लग गई और फिर मई 2023 में शादी करने से मना कर दिया। रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया। कहा कि शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed