{"_id":"6a3d79414735d531090ce92a","slug":"body-of-youth-found-by-highway-identified-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161818-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, पहचान हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, पहचान हुई
Fri, 26 Jun 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
करहल। गांव कंझरा के सामने सर्विस रोड हाईवे किनारे बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मोर्चरी में रखवाया गया। कुछ देर बाद परिजन ने मृतक की पहचान मोहल्ला खेड़ा निवासी महरोज के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि हाईवे किनारे गांव कंझरा के पास एक करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से शव की पहचान के प्रयास किए। मगर कोई मृतक के बारे में जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया।
शव मिलने के कुछ देर बाद मोहल्ला खेड़ा का एक परिवार थाने पहुंचा। शव के बारे में पूछताछ की तो सभी को मोर्चरी जाकर पहचान करने के लिए कहा गया। मोर्चरी पहुंचे लोगों ने शव की पहचान 40 वर्षीय महरोज निवासी मोहल्ला खेड़ा के रूप में की। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।