फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   body of woman who left her house after dispute with her daughter-in-law, son and in-laws was found

UP: 'मां को नहीं मारोगे तो झगड़े...', सास ने युवक से कही ऐसी बात, फिर पेड़ पर लटकी मिली महिला की सड़ी-गली लाश

Sat, 23 Aug 2025 09:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 23 Aug 2025 09:17 PM IST
सार

मैनपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई।  बहू, बेटे और समधिन से विवाद के बाद महिला ने घर छोड़ दिया। सात दिन बाद महिला का शव पेड़ से लटका मिला। शव सड़ चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
body of woman who left her house after dispute with her daughter-in-law, son and in-laws was found
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली गांव सलेमपुर से सात दिन पहले लापता हुई महिला का शव शनिवार को जनपद एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र में मिला। शव सड़ चुका था, परिजन ने साड़ी के पल्लू में बंधी पुत्री के मोबाइल नंबर की पर्ची से पहचान की। इस मामले में मृतका के भाई की ओर से पुलिस को एक तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर की रहने वाली सर्वेशा देवी का 14 अगस्त को बहू, बेटे और समधिन से विवाद हुआ था। इस दौरान समधिन व बहू ने सर्वेशा के पुत्र नीलेश से कहा था कि जब तक अपनी मां को नहीं मारोगे, रोज रोज के झगड़े तभी खत्म होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात को सर्वेशा देवी घर लापता हो गई थीं। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर परिजन को सूचना मिली कि एक महिला का सड़ा गला शव लालपुरी पुल के पास नदी किनारे जनपद एटा में नीम के पेड़ पर लटका मिला है। 
विज्ञापन

पल्लू में एक पर्ची बंधी थी, जिसमें पुत्री का मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने नंबर पर फोन कर परिजन से संपर्क किया। परिजन ने एटा पहुंच कर शव की पहचान की। एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें-UP: बुखार की दहशत...मासूम सहित तीन की माैत, घर-घर बिछी चारपाई; मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed